फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   When stopped from the disco, shot with a gun

डिस्को से रोका तो मार दी तमंचे से गोली

Tue, 31 Aug 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
When stopped from the disco, shot with a gun
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ज्योना गांव में सोमवार रात जन्माष्टमी कार्यक्रम में लगा गए डीजी पर नाचने से मना करने पर नशे में धुत युवक ने एक ग्रामीण को गोली मार दी। गंभीर हालत के चलते डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल के भाई ने हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव ज्योना निवासी नंदराम (45) ने सोमवार रात जन्माष्टमी पर घर के सामने भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई थी। डीजे भी लगाया गया था। पूजा के बाद नंदराम के परिवार के लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी बीच गांव का दीपक यादव भी वहां पहुंचा और नाचने लगा। दीपक नशे में धुत था इसलिए नंदराम ने उसे नाचने से मना कर दिया। इस पर दीपक ने तमंचा निकालकर नंदराम को गोली मार दी।
विज्ञापन

सीने में गोली लगने से नंदराम लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के डॉक्टर ने चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया। भाई मनीष ने बताया कि नंदराम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे भाई आशीष शाक्य ने दीपक यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed