फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   When stopped from drinking alcohol at the dhaba, he was shot

ढावा पर शराब पीने से मना करने पर कर्मचारी के मारी गोली

Tue, 26 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
When stopped from drinking alcohol at the dhaba, he was shot
लोहिया में भर्ती गोली लगने से घायल अंशुल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पांचालघाट स्थित ढावा पर शराब पीने से मना करने पर तीन युवकों को कर्मचारी से विवाद हो गया। इससे गुस्साएं एक युवक ने कर्मचारी के गोली मार दी। गोली सीने में लगने से कर्मचारी गंभीर घायल हो गया। हमलावर वहां से फरार हो गए। अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को लोहिया में भर्ती कराया। सीओ अमृतपुर ने लोहिया में पहुंच कर डॉक्टर से घायल के स्वास्थ्य के संबंध में वार्ता की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लालगेट निवासी अंशुल (25) पांचालघाट स्थित एक ढाबे पर काम करता है। सोमवार रात करीब नौ बजे तीन-चार युवक ढाबे पर गए और शराब पीने लगे। अंशुल ने शराब पीने से मना कर दिया। इस पर युवक विवाद करने लगे। एक युवक ने तमंचे से अंशुल के गोली मार दी। गोली सीने में लगने से अंशुल गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

हमलावर वहां से भाग गए। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अजय शर्मा ने अस्पताल पहुंच कर डॉक्टर से घायल के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताई है। सीओ ने बताया की घटना की जांच शहर कोतवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed