फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wheel of sugar mill turned, faces of farmers blossomed

Farrukhabad News: चीनी मिल का घूमा पहिया, किसानों के चेहरे खिले

Sat, 02 Dec 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 02 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Wheel of sugar mill turned, faces of farmers blossomed
कायमगंज। मिल प्रशासन ने जर्जर पुरानी मशीनों की मरम्मत कर काफी मशक्कत के बाद गुरुवार देर रात चीनी मिल में पेराई कार्य शुरू करा दिया है। दूसरे दिन शाम 6 बजे तक मिल ने 6 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई भी कर दी। इससे मिल प्रशासन व किसानों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन


चीनी मिल की करीब 49 साल पुरानी जर्जर मशीनें इस बार शुरू में ही धोखा दे दे गईं। 27 नवंबर को नए पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ था। मिल प्रशासन को भरोसा था कि 3 दिन में गन्ना एकत्र होने के बाद मिल सुचारू रूप से चालू हो जाएगी। इसके लिए दो दिसंबर तक का 48 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया गया। किसान मिल में गन्ना लेकर आने लगे। इस बीच मिल हाउस में टरबाइन का कूलर धोखा दे गया। इससे चार दिन पेराई कार्य नहीं हुआ। किसान भी मायूस होने लगे। मिल प्रशासन ने मेरठ से कूलर की मरम्मत कराई लेकिन कामयाब नहीं हुआ। इसके बाद तकनीकी कर्मचारी बुलाकर उसकी मरम्मत कराई गई। गुरुवार रात 9 बजकर 50 मिनट पर पेराई कार्य शुरू करा दिया गया। तब से लगातार पेराई कार्य जारी है। 6 हजार क्विंटल पेराई हो चुकी है। यार्ड में 5500 क्विंटल गन्ने की ट्रालियां खड़ी हैं। लगातार तौल भी जारी है।इससे किसान काफी खुश हैं।
विज्ञापन


मिल के चीफ इंजीनियर विनोद दयाल ने बताया कि टरबाइन पर फिलहाल आधा लोड डालकर चलाया जा रहा है। रसड़ा चीनी मिल से कूलर मंगाया गया है। दो दिन में कूलर आ जायेगा। इसके बाद पेराई कार्य सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएम कुलदीप सिंह ने बताया पेराई कार्य जारी है। टरबाइन का कूलर आने के बाद उनके यहां एक एक्स्ट्रा कूलर हो जाएगा। फिलहाल बॉयलिंग पर लोड नहीं डाला गया है।दो दिन बाद पूरे पॉवर से चीनी मिल चालू हो जाएगी। फिलहाल किसानों की समस्या को दूर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed