फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wheat purchasing centers opened, prices dropped in the market

खुल गए गेहूं के क्रय केंद्र, मंडी में गिरा दाम

Sat, 02 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Wheat purchasing centers opened, prices dropped in the market
फर्रुखाबाद। जनपद में बनाए गए 40 सरकारी क्रय केंद्रों पर पहले दिन कोई किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा। इससे केंद्रों बोहनी नहीं हो सकी। फसल तैयार न होने से अभी केंद्रों पर गेहूं पहुंचने में 10 दिन तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन

इधर, मंडी में गेहूं का चढ़ा रेट शुक्रवार को गिर गया। अब माना जा रहा है कि किसान क्रय केंद्र की ओर रुख करेंगे। शुक्रवार को डिप्टी आरएमओ व अन्य जिलास्तरीय अफसरों ने केंद्रों का निरीक्षण कर वहां के हालात देखे।
विज्ञापन

सातनपुर मंडी में तीन क्रय केंद्र बनाए गए हैं। वहां गेहूं खरीद के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी तरह मोहम्मदाबाद मंडी में भी गेहूं खरीद के लिए केंद्र तैयार हो गया है। पर, पहले दिन कोई किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सातनपुर मंडी के तीनों क्रय केंद्रों को डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने निरीक्षण किया। वहां उन्हें सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। उन्होंने बताया कि सभी केंद्र खरीद के लिए तैयार हो गए हैं। अभी केंद्रों पर गेहूं आने में दस दिन का समय लग सकता है।
केंद्र प्रभारियों ने साफ-सफाई में लगाया समय
सरकार ने समर्थन मूल्य पर किसानों का गेहूं खरीदने के लिए मंडी समिति में दो खरीद केंद्र खोले हैं। केंद्र प्रभारी सुधीर कुमार व स्वाती वर्मा टिन शेड में साफ-सफाई व बैठने की व्यवस्था करते मिले।
इस बार गेहूं के दाम 2015 रुपये क्विंटल तय किए गए हैं। पिछले एक सप्ताह से मंडी में गेहूं का भाव 2150 रुपये क्विंटल था। इससे यह संशय बना था कि जब बाजार में गेहूं का भाव ज्यादा है तो क्रय केंद्र पर किसान अपना गेहूं कम दाम पर क्यों बेचेंगे।
शुक्रवार को मंडी में गेहूं के भाव गिर गए, अब मंडी में पुराने गेहूं के दाम 1900 और नए गेहूं के दाम 1850 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं।
इससे केंद्र प्रभारियों को उम्मीद है कि मंडी में भाव गिरा है तो किसान खरीद केंद्र पर ही अपना गेहूं बेचने को लाएंगे। किसान धर्मवीर सिंह ने बताया खेतों में खड़ा गेहूं अभी पूरी तरह पका नहीं है।
इससे गेहूं की कटाई में अभी एक सप्ताह तक लगेगा। इसके बाद ही किसान अपना गेहूं क्रय केंद्र पर बेचने के लिए लाएंगे। केंद्र प्रभारी स्वाती वर्मा ने बताया उनके पास 2000 पैकेट बारदाना आ गया है।
सुधीर कुमार ने बताया उनके पास 12500 पैकेट बारदाना मिला है। तैयारी पूरी है अब किसान गेहूं लेकर आएं तो खरीद शुरू कर दी जाएगी।
धान का भुगतान नहीं, गेहूं खरीद की तैयारी
सरकारी धान खरीद का भुगतान अभी तक पूरा नहीं हो सका है। शुक्रवार से गेहूं खरीद के लिए तैयारी शुरू हो गई है। मंडी समिति के क्रय केंद्र प्रथम पर एक अक्तूबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक धान खरीद हुई।
यहां 9000 क्विंटल धान किसानों से खरीदा गया। इसमें छह किसानों का अभी तक भुगतान नहीं हो सका है। क्रय केंद्र द्वितीय पर 8300 क्विंटल धान खरीदा गया। यहां पर 1,94,000 रुपये पांच किसानों का बकाया है।
दोनों केंद्र प्रभारी ने बताया कि बैंक खाते में तकनीकी समस्या के कारण उनका भुगतान नहीं हो सका है। जल्द ही भुगतान हो जाएगा।
अमृतपुर क्रय केंद्र बंद मिला
राजेपुर विकासखंड में हॉट शाखा का एक तथा 13 पीसीएफ के गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। अधिकांश केंद्र खुले पाए गए मार्केटिंग इंस्पेक्टर सावंत कुमार को सभी केंद्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने पीसीएफ से संचालित क्रय केंद्र कुम्हरौर, हुसैनपुर, पिथनापुर, अमृतपुर, राजेपुर का निरीक्षण करने के बाद बताया कि अमृतपुर को छोड़कर सभी क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद मिले, जबकि अमृतपुर केंद्र बंद पाया गया।
उधर, शमसाबाद में भी केंद्र पर सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed