फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wheat purchase will be paid from PFMS

पीएफएमएस से होगा गेहूं खरीद का भुगतान

Thu, 16 Apr 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Wheat purchase will be paid from PFMS
कमालगंज। सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों से अबकी पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) से किसानों को भुगतान किया जाएगा। पहले आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) से खाते में धनराशि भेजी जाती थी। उधर, इस साल मार्केटिंग विभाग के नवीन मंडी स्थित खरीद केंद्र को 20 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। हालांकि अभी केंद्र पर गेहूं नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

सरकारी मंशा के अनुसार 15 अप्रैल से गेहूं खरीद केंद्र में कांटा लगा दिया गया है। मंडी समिति परिसर में जिस स्थान पर यह केंद्र खोला गया है, वहां इतना छोटा बैनर टंगा है कि उस पर लिखा हुआ आसानी से पढ़ने में नहीं आता। पता चला है कि यहां पर महज 2500 खाली बोरे ही आए हैं। एक बोरे में 50 किलो गेहूं भरा जाएगा। अभी केंद्र पर गेहूं नहीं आ रहा है। जिन किसानों ने इसी वर्ष धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया था, उन्हें गेहूं के लिए नया पंजीकरण नहीं कराना पड़ेगा। धान की खरीद में करीब 140 किसान पंजीकृत थे।
विज्ञापन

धान खरीद के केंद्र प्रभारी रहे गिरीश चंद्र को ही गेहूं खरीद के लिए भी केंद्र प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि धान बेचने वाले कई पंजीकृत किसानों से गेहूं लाने के लिए फोन किया था। जल्द ही केंद्र पर गेहूं की आवक शुरू हो जाएगी। खाली बोरे और भी आने वाले हैं। बोरों में भराई और तौल के लिए पर्याप्त पल्लेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed