फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Went in hockey stadium, the injured player

स्टेडियम में चलीं हाकियां, खिलाड़ी घायल

Wed, 06 Jan 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Wed, 06 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Went in hockey stadium, the injured player

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्टेडियम में बुधवार की शाम प्रैक्टिस के दौरान एथलेटिक्स और हाकी खिलाड़ियों में गेंद लगने को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर दोनों पक्षों के खिलाड़ियों में मारपीट हो गई, इसमें एक युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने खिलाड़ियों से घटना को लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन


न्यू इंद्रा कालोनी भोलेपुर निवासी सौरभ सिंह अपने साथियों के साथ स्टेडियम में शाम के समय दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे थे। मैदान में हाकी के खिलाड़ी खेल रहे थे। इनकी गेंद सौरभ के लग गई। इसको लेकर विवाद हो गया। यहां मौजूद लोगों ने शांत करा दिया। कुछ देर बार दोबारा गेंद सौरभ के पैर लग गई। इसको लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते एथलेटिक्स और हाकी खिलाड़ियों में मारपीट शुरू हो गई। इस पर दोनों पक्षों में लातघूंसे चलने लगे।
विज्ञापन


एथलेटिक्स खिलाड़यों को हाकी से पीटा। इससे खेल के मैदान में भगदड़ मच गई। एथलेटिक्स खिलाड़ी सौरभ घायल हो गया। स्टेडियम में मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। तभी सौरभ के समर्थक स्टेडियम में पहुंचे और फिर से विवाद होने लगा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख विवाद शांत हुआ। पुलिस ने खिलाड़ियों से घटना के संबंध में पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed