फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Weather changed, crowd started gathering in Ramnagariya

Farrukhabad News: मौसम बदला, रामनगरिया में उमड़ने लगी भीड़

Sun, 11 Feb 2024 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Weather changed, crowd started gathering in Ramnagariya
फर्रुखाबाद। गंगा तट पर बसी आस्था की नगरी में चारों ओर धार्मिक अनुष्ठान व यज्ञ हो रहे हैं। मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु गंगामइया की पहनावन कर रहे हैं। जगह-जगह भंडारे भी चल रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम सही होते ही रामनगरिया में भीड़ उमड़ने लगी है। शनिवार को श्रद्धालु गंगा स्नान कर बाजार में खरीददारी कर रहे थे। आदर्श क्षेत्र में चल रही कथा में स्वामी सत्यस्वरुप ब्रह्मचारी भागवत कथा सुना रहे थे, जबकि पंडाल में कल्पवासियों की भीड़ थी। दंडी मंडल अखाड़ा के अध्यक्ष बच्चा स्वामी शिवस्वरूप महाराज के यहां शतचंडी पाठ को लेकर वेदी पूजन किया गया।
विज्ञापन

नर्मदेश्वर महादेव का रुद्वाअभिषेक आचार्य प्रदीप शुक्ला ने संपन्न कराया। बरगदिया घाट के महंत विष्णु दास महाराज ठाकुर के पूजन में लीन दिखे। बाबा बालक दास महाराज के क्षेत्र में शाम को भजन-कीर्तन हो रहे हैं। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष सत्यगिरि महाराज व मनोज भारती उर्फ बब्बा गुरु के क्षेत्र में लोग आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
वेदों के मार्ग पर चलकर भारत को बनाया जा सकता विश्वगुरु
चरित्र निर्माण शिविर में आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि वेद सृष्टि का संविधान है, क्योंकि ईश्वर ने संसार की रचना करने के साथ ही मनुष्य के कल्याण के लिए वेद रूपी ज्ञान चार ऋषियों के अंतःकरण में प्रकट किया। स्वामी महेंद्रानंद ने कहा कि वेदों के मार्ग पर चलकर ही पुनः भारत को विश्वगुरु बनाया जा सकता है। स्वामी संजीवानंद, स्वामी देवानंद, राजकुमार आर्य, सत्येंद्र शास्त्री, हरिओम शास्त्री, आदि उपस्थित रहे।
-------------


मुकदमा दर्ज होने पर ठेकेदार ने ठेका छोड़ने की दी चेतावनी
शुक्रवार देर रात वाहन पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर हुई मारपीट में वाहन ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। वाहन ठेकेदार राघवेंद्र अग्निहोत्री ने मेला व्यवस्थापक को प्रार्थना पत्र देकर वाहन स्टैंड का ठेका सरेंडर करने की बात कही है। ठेकेदार ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। मेला व्यवस्थापक ने बताया कि एडीएम को पूरे प्रकरण की जानकारी दे दी है।

---------


ढाईघाट मेला में लगने लगे झूले
शमसाबाद। ढाईघाट पर लगे मेला रामनगरिया में पहली बार झूले लगाए जा रहे हैं। शनिवार को लखीमपुर खीरी के लक्ष्मण सिंह और राजकुमार बड़े व छोटे झूले लगा रहे थे। छोटी ट्रेन, बड़ी ट्रेन और मौत का कुआं को भी बनाया जा रहा था। पहली बार मेले में मनोरंजन के साधन होने से लोग खुश थे। लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 14 फरवरी से झूले चालू कर दिए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed