{"_id":"60f6d15b8ebc3e6d6209ae9a","slug":"waterlogging-due-to-heavy-rain-drain-choked-farrukhabad-news-knp641300120","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से जलभराव, नाले चोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से जलभराव, नाले चोक
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला मदारवाड़ी में जलभराव से गुजरता बाइक सवार।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बारिश से जलभराव, नाले चोक
फर्रुखाबाद। जिले में मंगलवार को सुबह से दोपहर तक हुई बारिश से गर्मी से राहत मिलने के साथ किसानों के चेहरे खिल गए लेकिन नगरीय क्षेत्र में जलभराव से मुसीबत भी हुई। शहर में सुबह से दोपहर तक हुई बारिश से निचले मोहल्लों, गलियों, सड़कों पर जलभराव हो गया। गुदड़ी में भूमिगत नाला चोक होने से चेंबरों से पानी निकलने लगा और मदारबाड़ी में सड़क पर जलभराव से वाहन बंद हो गए।
बारिश से शहर के मदारबाड़ी, तलैया फजल इमाम, स्टेट बैंक गली, भीकमपुरा, खटकपुरा इज्जतखां, ठंडी सड़क, औद्योगिक क्षेत्र, घेर शामू खां आदि निचले मोहल्लों और गलियों में जलभराव हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी चिलसरा रोड स्थित ढुइया मोड़ पर लोगों को हुई। वहां मुख्यमार्ग पर करीब 500 मीटर तक डेढ़ फीट तक पानी भर गया।
नाला मछरट्टा से गुदड़ी आ रहा भूमिगत नाला अंदर चोक हो गया। इससे कई चेंबरों से पानी ओवरफ्लो होकर निकलने लगा। मोहल्ले के लोगों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, बारिश से किसानों को काफी फायदा हुआ है। बरसाती मक्का, धान, ईख की फसलों में उत्पादन बढ़ेगा और खाली प़ड़े खेतों में जुताई के लिए पलेवा की जरूरत नहीं पड़ेगी।