फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Water started filling the fields due to increase in the water level of Ramganga

Farrukhabad News: रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से खेतों में भरने लगा पानी

Fri, 12 Jul 2024 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Water started filling the fields due to increase in the water level of Ramganga
अमृतपुर। गंगा का जलस्तर 60 सेमी कम होने से तटवर्ती गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, रामगंगा का जलस्तर 45 सेमी बढ़ने से खेतों में पानी भरने लगा है। इससे ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन




हरिद्वार, बिजनौर बांध से नरौरा बांध में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कम हो जाने से गंगा का जलस्तर घटने लगा है। बुधवार को गंगा का जलस्तर 60 सेमी कम होकर 136.55 मीटर से 135.95 मीटर पर पहुंच गया है। इससे तटवर्ती गांव तीसराम की मड़ैया, जोगराजपुर, करनपुर घाट के पास खेतों में कटान तेज हो गया। हालांकि गंगा का जलस्तर कम होने से ग्रामीणों ने कुछ राहत महसूस की है।
विज्ञापन

वहीं रामगंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। रामगंगा का जलस्तर 135.75 मीटर से 45 सेमी बढ़कर 136.20 मीटर पर पहुंच गया है। रामगंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से मात्र 40 सेमी नीचे रह गया है। खो हरेली, रामनगर, बैराज से 4733 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे बसे गांव हीरानगर, गैहलार, बजीरपुर, कोलासोता, गिड़रिया आदि गांव के खेतों में पानी भरने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed