फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   water logged in the camp of Setu Nigam made a place near the school

Farrukhabad News: सेतु निगम के डेरे में भरा पानी, स्कूल के पास बनाया ठिकाना

Mon, 24 Jul 2023 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
water logged in the camp of Setu Nigam made a place near the school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कमालगंज। गंगा नदी की बाढ़ का पानी सेतु निगम के डेरे में भर गया। इससे निगम की टीम को अपना ठिकाना छोड़ना पड़ा। अब प्राथमिक विद्यालय छीतापुर कपूरापुर के पास टीम ने नया ठिकाना बनाया है। यहीं पर देवरिया से आईं दो क्रेनें भी खड़ी की गईं।
गंगा नदी पर पुल व संपर्क मार्ग बनाने के लिए सेतु निगम की टीम ने गंगा गली हनुमान मंदिर के आगे नाचकइया बरमदेव के पास 10 बीघा जमीन किराए पर लेकर अपना डेरा बनाया था। बाढ़ के कारण पूरे परिसर में एक फिट से ज्यादा पानी भर गया। जबकि मुख्य रास्ते पर चार फीट पानी चल रहा है। परिसर में पानी भरने से करीब 20 लोगों की टीम ने विद्यालय के पास टीन के तख्तों से रहने की जगह तैयार की। हरदोई मार्ग पर बृहद सेतु परियोजना का शिलान्यास लोक निर्माण मंत्री ने 10 जून को किया था। एक अरब 91 करोड़ की बृहद सेतु परियोजना के निर्माण का कार्य 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती पर हवन-पूजन के साथ शुरू होना है। स्कूल के पास मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि अभी 2 क्रेन आई हैं, कई अन्य क्रेन भी आनी हैं। परिसर में बाढ़ का पानी आने से समस्या आई है।
विज्ञापन

--------------
चाचूपुर के बिगड़े हालात, पानी से खाली हुए घर
कमालगंज। बाढ़ से जंजाली नगला के बाद अब चाचूपुर के हालात भी बिगड़ गए। कई घरों के अंदर दो से चार फिट पानी भर गया है। छप्पर व टीन के तख्ते गिर गए। इससे लोगों ने घर खाली कर पलायन करना शुरू कर दिया है। मलखान, सुभाष, माधुरी, संतराम, रामअवतार के मकानों में भी पानी भरा। लकड़ी, उपले पानी में भीगने से खाना पकाने की समस्या है। शौचालय भी बेकार हो गए। प्रधान पप्पू यादव ने बताया कि चाचूपुर के कुछ पीड़ितों को जगह की बहुत आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed