फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Water filled on roads and in houses became a problem

Farrukhabad News: सड़कों और घरों में भरा पानी बना मुसीबत

Tue, 23 Sep 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 23 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Water filled on roads and in houses became a problem
फोटो-11,प्राथमिक विद्यालय निविया में भरा बाढ़ के पानी से निकलती युवती।संवाद - फोटो : शहर ​​स्थित एक बाइक शोरूम में बाइक लेने के लिए जानकारी करते लोग।
अमृतपुर। गंगा नदी के जलस्तर में सोमवार को पांच सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। अब गंगा खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन

वहीं, बाढ़ प्रभावित गांवों की मुश्किलें अभी भी जस की तस बनी हुई हैं। सड़कों और घरों में पानी भरा होेने से लोगों का खाना-पीना और आवागमन मुश्किल में है।
गंगा का जलस्तर 137 मीटर से घटकर 136.95 पर पहुंच गया है। वहीं रामगंगा का जलस्तर 135.50 से बढ़कर 135.65 पर बना हुआ है। गंगा की बाढ़ से आशा की मड़ैया, रामपुर, जोगराजपुर, लायलपुर, बामियारी, अमीराबाद, कंचनपुर, सबलपुर, जगतपुर, कुबेरपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
विज्ञापन

वहीं गौटिया, हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, तीसराम, सुंदरपुर, नगला दुर्गू, कछुआ गाढ़ा, आंतर, सवितापुर, सैदापुर सहित 100 से अधिक गांव प्रभावित हैं। इन गांवों में घरों और सड़कों पर पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात यह हैं कि ग्रामीण अभी भी पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। बाढ़ की मार से कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और खेतों में खड़ी फसलें डूबकर चौपट हो गई हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर में कमी आई है, लेकिन गांवों में पानी की निकासी बहुत धीमी है। लोगों का कहना है कि खतरे के निशान से नीचे जाने के बाद भी हालात सामान्य होने में समय लगेगा। बाढ़ से उबरना ग्रामीणों के लिए अब भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।

फोटो-11,प्राथमिक विद्यालय निविया में भरा बाढ़ के पानी से निकलती युवती।संवाद

फोटो-11,प्राथमिक विद्यालय निविया में भरा बाढ़ के पानी से निकलती युवती।संवाद- फोटो : शहर स्थित एक बाइक शोरूम में बाइक लेने के लिए जानकारी करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed