फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Water enters five villages, 50 floods

गंगा का जलस्तर चेतवानी बिंदु के करीब, पांच गांवों में घुसा पानी

Fri, 14 Aug 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Water enters five villages, 50 floods
रास्ते में पानी भरा होने से नाव से जाते हरसिंहपुर कायस्थ के ग्रामीण। - फोटो : FARRUKHABAD
पांच गांवों में घुसा पानी, 50 बाढ़ के मुहाने पर
विज्ञापन

अमृतपुर(फर्रुखाबाद)। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। किनारे के पांच गांवों में पानी घुस गया है। हरसिंगपुर कायस्थ के रास्ते में पानी भरने से ग्रामीणों को नाव से आवागमन करना पड़ रहा है। करीब 50 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वहीं रामगंगा के जलस्तर में करीब 30 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।
गंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर है और जलस्तर 136.55 मीटर पर पहुंच गया है। इससे गंगा किनारे बसे गांव हरसिंगपुर कायस्थ, जोगराजपुर, उगरपुर, कुड़री सहरगपुर तीसराम की मड़ैया में पानी भर गया। सोतनाला में पानी बढ़ने से मंझा के ग्रामीणों के लिए नाव ही आवागमन का एक सहारा बची है।
विज्ञापन

नरौरा बांध से शुक्रवार को गंगा में एक लाख 67 हजार, 329 क्यूसेक पानी छोड़ने जाने से शनिवार को जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। भाऊपुर चौरासी, नगरिया जवाहर, फुला, जटपुरा, माखन नगला, मिघन नगला, नगला दुर्ग, सुंदरपुर, कछुआ गाढ़ा, कुसुमापुर, लायकपुर आदि समेत लगभग 50 गांवों के किनारे तक पानी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे इन गांवों के लोग चिंतित हैं। रामगंगा में शुक्रवार 10 हजार 343 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जलस्तर 134.5 से बढ़कर 134.35 मीटर पर पहुंच गया। इससे अलादपुर भटौली, कोलासोता के ग्रामीण भयभीत हैं। रामगंगा की तेज धार से कटान तेजी से हो रहा है।

कंट्रोल रूम भी सक्रिय नहीं
अमृतपुर। गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है, लेकिन तहसील में बना कंट्रोल रूम अभी तक सक्रिय नहीं हुआ है। केवल अमीनों की कागजों पर ही ड्यूटी लगा दी गई है।
‘सभी लेखपालों को सतर्क कर दिया गया है। उन्हें अपने-अपने क्षेत्र की सूचना प्रतिदिन देनी है। जिस गांव में नाव की आवश्यकता होगी उस गांव में नाव पहुंचाई जाएगी। पानी बढ़ने से सतर्कता बढ़ा दी गई है।’ प्रदीप सिंह, तहसीलदार अमृतपर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed