{"_id":"6680652c20f9fb3d8a04c1f9","slug":"water-did-not-come-to-2500-houses-even-for-the-second-day-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103287-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 2500 घरों में दूसरे दिन भी नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 2500 घरों में दूसरे दिन भी नहीं आया पानी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कंपनी बाग के अवर जलाशय का खराब वॉल्व बदलने के काम में लेटलतीफी के चलते शनिवार को निर्धारित समय सीमा खत्म हो गई। अभी तक वॉल्व का काम पूरा नहीं हो सका। लिहाजा फतेहगढ़ के 13 मोहल्लों के ढाई हजार घरों में रविवार को भी पेयजलापूर्ति नहीं हो सकेगी। इससे लोगों को दिक्कत होना तय है।
फतेहगढ़ के कंपनी बाग अवर जलाशय की मुख्य जलापूर्ति का खराब वॉल्व को नगर पालिका ने 27 जून को बदलना शुरू किया था। उसी दिन से मोहल्ला ग्वालटोली, नवदिया, भूसा मंडी, हाथीखाना, बरगदियाघाट, रंगसाजान, पुलमंडी, बजाजा, संगत, दालमंडी, कसरट्टा, मछली टोला, जाफरी आदि में पेयजलापूर्ति बंद हो गई थी। इससे करीब ढाई हजार घरों में लोग पानी के लिए परेशान हुए। नगर पालिका के ईओ विनोद कुमार ने वॉल्व को 29 जून तक बदलने का दावा किया था, मगर काम में ढिलाई के चलते काम पूरा नहीं हो सका। लिहाजा रविवार को भी जनता को पानी नहीं मिल सकेगा।
जोन प्रभारी ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि सोमवार को पेयजलापूर्ति अवर जलाशय से शुरू कर दी जाएगी। इस वक्त नलकूप से डायरेक्ट आपूर्ति दे रहे हैं। इससे ऊंचाई वाले घरों में पानी की दिक्कत है।