फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Water crisis in 3000 houses due to pipeline break

लकूला के पास तोड़ी पाइपलाइन, 3000 घरों में पानी ठप

Tue, 08 Jun 2021 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in 3000 houses due to pipeline break
पाइपलाइन टूटने से 3000 घरों में जल संकट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लकूला के पास नेचुरल गैस की पाइपलाइन डालते वक्त जेसीबी से सोमवार रात में नगर पालिका की पानी की पाइपलाइन टूट गई। मंगलवार सुबह पानी की आपूर्ति शुरू की गई, तो सड़क पर पानी की तेज धार निकली। पानी निकलता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में बस्ती में जलभराव होने लगा। सूचना पर पहुंचे पालिका कर्मियों ने पानी की आपूर्ति बंद की दी। पाइप लाइन टूटने से आठ मोहल्लों के 3000 घरों की पेय जलापूर्ति ठप हो गई।
शहर में घर-घर नेचुरल गैस (रसोई गैस)के कनेक्शन देने के लिए कंपनी अंडरग्राउंड पाइपलाइन डाल रही है। सोमवार रात में लकूला के पास काम हो रहा था। उसी समय जेसीबी चालक की असावधानी के चलते नगर पालिका की पेयजलापूर्ति वाली 350 मिमी मोटी पाइपलाइन टूट गई। जेसीबी चालक ने इसकी जानकारी नगर पालिका परिषद को नहीं दी।
विज्ञापन

इससे मंगलवार सुबह करीब छह बजे पेयजलापूर्ति शुरू की गई, तो पानी की मोटी धार सड़क पर निकलने लगी। इससे आसपास के लोगों का हुजूम लग गया। कुछ ही देर में बस्ती में जलभराव होने लगा, तो लोगों ने इसकी सूचना जोन प्रभारी नीरज वर्मा को दी। मौके पर पहुंचे जोन प्रभारी ने तुरंत पानी की आपूर्ति बंद करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप लाइन फटने से लकूला, मसेनी, प्रीतम नगला, एसआर कोल्ड बधौआ, नेकपुर, भोलेपुर, राजन नगला की पेयजलापूर्ति ठप हो गई। इन मोहल्लों में करीब 3000 कनेक्शन हैं। जोन प्रभारी ने इसकी जानकारी ईओ रविंद्र कुमार को दी। ईओ ने गैस पाइप लाइन डलवा रहे ठेकेदार को शीघ्र ही मरम्मत कराने के निर्देश दिए। ईओ ने बताया कि जिन मोहल्लों की जलापूर्ति ठप है, वहां टैंकरों से पानी भिजवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए हैं।

पाइपलाइन डालने का काम शुरू, संकट बरकरार
गंगानगर के पास नेचुरल गैस पाइप लाइन डालते वक्त कटर से करीब 150 फीट पानी की पाइपलाइन फट गई। इससे रामलीला गड्ढा क्षेत्र का पानी बंद हो गया। मंगलवार को ठेकेदार ने 40 मीटर पाइपलाइन डालने का काम पूरा कर लिया। बुधवार शाम तक काम पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। बस्ती में पानी का संकट बना हुआ है। जोन प्रभारी ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि काम करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed