फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Water ATM contractor beaten, looted

वाटर एटीएम के ठेकेदार को को पीटा, लूटपाट

Wed, 07 Apr 2021 10:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Water ATM contractor beaten, looted
रोडवेज बस अड्डे पर मारपीट के बाद पूछताछ करते कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय। - फोटो : FARRUKHABAD
वाटर एटीएम के ठेकेदार को पीटा, लूटपाट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रोडवेज बस स्टैंड पर लगे वाटर एटीएम पर दबंगों ने बुधवार को हमला बोल दिया। दुकान पर बैठे ठेकेदार भाइयों को लाठी-डंडों से पीट दिया। मशीन और दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि हमलावर 38 हजार रुपये और चेन लूट ले गए। मारपीट होते देख पहुंचे पूछताछ प्रभारी का मोबाइल तोड़ दिया और धक्कामुक्की की। सूचना पर कोतवाल के पहुंचने से पहले ही दबंग फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
शासन ने यात्रियों को सस्ता आरओ का पानी उपलब्ध कराने के लिए वाटर एटीएम की स्थापना कराई है। यहां ठेकेदार इटावा की पंजाबी कालोनी निवासी राहुल भदौरिया अपने भाई दीपक भदौरिया के साथ मौजूद थे। दोपहर करीब दो बजे 8-10 दबंग लाठी-डंडे व सरिया लेकर पहुंचे। उन्होंने गालीगलौज कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। दीपक ने विरोध किया, तो उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

दुकान में ही उसे गिराकर मारपीट शुरू कर दी। आरओ मशीन, फ्रीजर, अंदर रखे बिस्कुट समेत अन्य तमाम सामान तोड़ दिया। कुछ लोग घटना का वीडियो बनाने लगे, तो उनका मोबाइल भी तोड़ दिया गया। राहुल ने बताया कि नया फ्रीजर खरीदा था। उसके भुगतान के लिए 38,500 रुपये रखे थे। वह दबंग लूट ले गए। दीपक ने चेन लूटने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पूछताछ केंद्र प्रभारी शिवप्रकाश दुबे मामला शांत कराने पहुंचे तो दबंगों ने उनके साथ धक्कामुक्की कर मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। करीब आधा घंटे तक मारपीट व तोड़फोड़ होने पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके करीब आधा घंटे बाद कादरीगेट चौकी प्रभारी रमेश यादव पहुंचे। तब तक दबंग फरार हो गए।

कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों से बातचीत की। कोतवाल दीपक और राहुल को कोतवाली ले गए। कोतवाल ने बताया कि पीड़ितों से तहरीर देने को कह दिया है। लूट का मामला नहीं लग रहा है। मारपीट हुई है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। बस स्टैंड की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी उमर्लिा दुबे का कहना है कि रोडवेज परिसर में मारपीट की घटना गंभीर है। पूछताछ प्रभारी के साथ भी अप्रिय घटना हुई। वह अपनी रिपोर्ट एआरएम को सौंपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed