फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   watch of historysheaters on paper

हिस्ट्रीशीटराें की निगरानी कागजाें पर

Tue, 02 Dec 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 02 Dec 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
शहर क्षेत्र के  हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी कागजाें पर हो रही है। यूं इनकी निगरानी का जिम्मा इलाके के सिपाही से लेकर थानेदार तक का होता है। शहर क्षेत्र में 231 हिस्ट्रीशीटर हैं। शहर कोतवाल की हत्या के बाद पुलिस फिर से इनकी खोेज के लिए सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस घटना होने के बाद ही सक्रिय होती है। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में 61 हिस्ट्रीशटर हैं। इनकी निगरानी होती हैं। इनके अलावा 22 हिस्ट्रीशटर  निगरानी के दायरे से बाहर हो चुके हैं। शहर कोतवाली में 97 हिस्ट्रीशीटर हैं।
विज्ञापन

यह निगरानी की जद में हैं।  110 हिस्ट्रीशीटर नियमाें के तहत निगरानी से बाहर कर दिए गए हैं।  थाना मऊदरवाजा इलाके  में 73 हिस्ट्रीशटर हैं। यहां  32 की निगरानी बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि  हिस्ट्रीशीटरों की दो श्रेणियां हैं।  अ श्रेणी में जघन्य अपराध करने वालों को रखा जाता है। ब श्रेणी में चोरी और अन्य घटनाओं के अपराधी शामिल होते हैं।
 सूत्रों का कहना है कि महीने में दो बार सिपाही से लेकर स्टेशन अफसर तक कोइन हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करनी होती है। निगरानी में इनके घर पर होने व परिवार के बारे में जानकारी की जाती है। बताया गया कि पुलिस के पास काम की अधिकता होने के कारण इन हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी नहीं हो पाती है। 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि बंदशुदा निगरानी में वह हिस्ट्रीशीटर आते हैं जो वृद्ध हैं या जिन्होंने  पांच सालों में कोई अपराध न किया हो। हालांकि एक बार फिर से हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed