{"_id":"603a399f8ebc3ee97169387c","slug":"warning-of-fir-on-demand-for-salary-strike-farrukhabad-news-knp6144000172","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन मांगने पर एफआईआर की धमकी से किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन मांगने पर एफआईआर की धमकी से किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी।
- फोटो : FARRUKHABAD
वेतन मांगने पर एफआईआर की चेतावनी, धरना
फर्रुखाबाद। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कर्मचारियों ने शनिवार को डीपीआरओ से चार माह का वेतन दिलाने की मांग की। डीपीआरओ ने निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण काम न करने पर कर्मचारियों को एफआईआर की चेतावनी दी। इससे नाराज कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत 25 कर्मचारी संविदा पर काम कर रहे हैं। उन्हें दीपावली से पहले वेतन मिला था। इसके बाद से वेतन नहीं मिला। 22 फरवरी को कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा था। 25 फरवरी को डीपीआरओ को ज्ञापन देकर वेतन न मिलने पर कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी।
इसी क्रम में शनिवार सुबह जिला समन्वयक सुधीर श्रीवास्तव, वरुण यादव व नितेंद्र के नेतृत्व में नरेंद्र सिंह, सौरभ, कृष्णा, विजय, अवनीश आदि सभी कर्मचारी कार्यालय पहुंचकर डीपीआरओ से मिले। कर्मचारियों ने कहा कि होली से पहले वेतन देने की तिथि बताई जाए। इसी के बाद वे काम करेंगे।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने बताया कि डीपीआरओ ने वेतन दिलाने का आश्वासन तो दूर की बात, नौकरी से निकालने और एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। इसी के बाद वह लोग कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। कहा कि जब तक वेतन का भरोसा नहीं मिलता, वह लोग बार रूम में मौजूद रहकर कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे।
डीपीआरओ शिवशंकर ने बताया कि निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण काम में सहयोग न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। फंड मिलने पर वेतन का भुगतान किया जाएगा। फंड के लिए मांगपत्र भेजा गया है।