{"_id":"d283a125753d5416fabb8d8e62827987","slug":"warden-will-act-against-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डेन के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डेन के खिलाफ होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। डीसी बालिका शिक्षा एवं नोडल अधिकारी को निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नवाबगंज की वार्डेन बगैर बताए गैरहाजिर मिलीं। कई छात्राओं को गर्म कपड़े न मिलने पर नोडल अधिकारी ने खुद अपनी देखरेख में छात्राओं को गर्म कपड़े वितरित किए। नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर प्रभारी बीएसए ने वार्डेन की संविदा समाप्त की संस्तुति के लिए कहा।
विज्ञापन
गुरुवार को डीसी बालिका शिक्षा एवं नोडल अधिकारी ऋचा यादव ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नवाबगंज का निरीक्षण किया। विद्यालय में वार्डेन शांति मिश्र अनुपस्थित थीं। पूछने पर बताया गया कि वह बगैर बताए छुट्टी पर हैं। पंजीकृत 90 बच्चों में 60 विद्यालय में मौजूद थे।
विज्ञापन
पुराने मेन्यू से भोजन बनाए जाने की छात्राओं ने शिकायत की। विद्यालय में पांच-छह बच्चों को गर्म कपड़े अभी तक नहीं मिले थे। 40 में 10 रजाई खराब थीं। एक कमरे में ताला लगा था। सबमर्सिबल फुंका था। चार माह से चिकित्सक ने आकर बच्चों का मेडिकल नहीं किया था। कई बच्चों को खुजली की शिकायत थी।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने अपने सामने बच्चों को गर्म कपड़े वितरित करवाए। इस अवसर पर शिक्षिका रचना शाक्य आदि मौजूद रहीं। प्रभारी बीएसए भगवत प्रसाद पटेल ने कहा कि वार्डेन शांति मिश्रा के खिलाफ संविदा समाप्ति की कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी।