फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wandering wife

पत्नी की डंडा मारकर की हत्या

Mon, 19 Jun 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Mon, 19 Jun 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की ननिहाल तिलक समारोह में शामिल होने आए पति-पत्नी में एक-दूसरे के चरित्र को लेकर हुए संदेह में सोमवार को देर रात पति ने पत्नी की हत्या डंडा मार कर हत्या दी और शव को पास ही में बने हौज में डालकर भाग गया।
विज्ञापन



पड़ोसी जिला मैनपुरी भांवर चौराहा यादव नगर की रहने वाली अंजू (24) की ननिहाल शहर कोतवाली के गांव अमेठी कोहना में रामू शाक्य के यहां है। वह रविवार को मामा रामू शाक्य के पुत्र नमन के जन्मदिन पर शामिल होने के लिए आई थी।
विज्ञापन


उसका पति संजू शाक्य भी साथ में आया था। सोमवार देर शाम दोनों के अंदर बहस छिड़ गई और एक-दूसरे पर चारित्रिक दोष लगाने लगे। इसी दौरान नानी प्रेमवती वहां आई और दोनों को समझा-बुझाकर मामला रफादफा करने का प्रयास किया। वह थाली में खाना परोसकर ले आई। खाना देने के बाद प्रेमवती शौच के लिए चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पति संजू शाक्य ने पत्नी के सिर में डंडा मार दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद वह वहां से दबे पांव खिसकने लगा। रास्ते में अंजू की नानी उसे मिल गईं। उन्होंने जब उससे पूछा कि कहां जा रहे हो तो वह अभी आने की बात कहकर भाग गया। नानी प्रेमवती जब घर पहुंची तो उसने अंजू की तलाश की तो उसका शव पड़ोस में बने हौज में पड़ा था। घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गई।


सूचना पर शहर कोतवाली प्रमोद शुक्ल मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन की जा रही है। प्रेमवती ने बताया कि संजू शाक्य एटा जिले के किसी गांव का रहने वाला है। उसके गांव का पता लगाया जा रहा है। शहर कोतवाल का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed