फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wall and house collapsed in rain, people narrowly escaped

Farrukhabad News: बारिश में दीवार व मकान ढहा, बाल-बाल बचे लोग

Sun, 07 Jul 2024 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Wall and house collapsed in rain, people narrowly escaped
फर्रुखाबाद-शमसाबाद। शुक्रवार रात से हो रही मूसलाधार तो कभी हल्की बारिश से कच्चे मकानों गिरने लगे। जजेज कालोनी में एक दीवार गिरने से साइकिल, बाइक व सबमर्सिबल टूट गई। जबकि शमसाबाद से रोशनाबाद गांव में मकान गिरने से लोग बाल-बाल बच गए। मुख्यमार्ग पर मलवा गिरने से आवागमन में भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित जजेज का्लोनी की दीवार गिरने से पड़ोस में रह रहे रामनरेश मल्ल की एक बाइक, दो साइकिलें, ठेली टूट गई। यही नहीं सुरेश चंद्र की सबमर्सिबल पूरी तरह उखड़ गई। एक किराएदार की बाइक को भी काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि कोई परिजन उसकी चपेट में नहीं आया। अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। विगत वर्ष भी यह चाहरदीवारी गिर गई थी। इसमें दबकर वाहनों को काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

शमसाबाद क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी किसान पप्पू गंगवार का गांव में दो मकान हैं। एक मकान में परिवार के साथ रहते हैं, जबकि कच्चा मकान खाली है। उसमें घरेलू सामान रखते हैं। शुक्रवार रात करीब 12 बजे तेज बारिश के दौरान मकान गिर गया। इससे मुख्यमार्ग पर आवागमन बंद हो गया। पप्पू ने सुबह ट्रैक्टर मंगवाकर मलबा हटवाया। बताया कि पांच क्विंटल भूसा, चारपाई, चारे की मशीन व लकड़ी आदि नुकसान हो गया। ग्राम प्रधान पुष्पांजलि गंगवार ने लेखपाल को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

रेलवे ने ईओ को पत्र देकर नेकपुर जलभराव के समाधान को कहा
फर्रुखाबाद। रेलवे के वरिष्ठ सहायक मंडल इंजीनियर फतेहगढ़ ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजा। जिसमें कहा कि नेकपुर कला में रेलवे लाइन के किनारे तालाब है। उसके पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। रेलवे लाइन के नीचे से नाली से पानी निकलकर मुख्यमार्ग के नीचे से नाले में जाता था। मुख्यमार्ग का निर्माण कर उसे ऊंचा कर दिया गया। लिहाजा रेलवे ट्रैक नीचा हो गया। अब पानी की निकासी न होने से पानी रेलवे ट्रैक पर भर रहा है। रोड का लेबल तालाब के हिसाब से कर दिया जाए, तो समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने शीघ्र ही स्थाई समाधान कराने की मांग की। (संवाद)
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed