फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Voting today at 1629 booths in the district

जनपद में 1629 बूथों पर मतदान आज

Sat, 19 Feb 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Voting today at 1629 booths in the district
फर्रुखाबाद ः सातनपुर मंडी में लगी कर्मचारियों की भीड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव की वह घड़ी आ गई, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रविवार को जिले की चारों विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा, जो शाम छह बज तक चलेगा। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई हैं। जिले के 13.99 लाख मतदाता चारों विधानसभा क्षेत्रों के 42 प्रत्याशियों के भाग्य का बटन दबाएंगे। मतगणना 10 मार्च को होगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 13 लाख 99 हजार 649 मतदाता हैं। रविवार को लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें ये मतदाता अपना जनप्रतिनिधि चुनेंगे। विधानसभा चुनाव में जिले की चारों विधानसभा सीटों पर 42 प्रत्याशी हैं। विधानसभा क्षेत्र कायमगंज में सात, फर्रुखाबाद सदर और भोजपुर में 11-11, अमृतपुर क्षेत्र से 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अब प्रत्याशियों का चुनावी शोर थम चुका है।
विज्ञापन

मतदाताओं के फैसला सुनाने का वक्त आ गया है। सुबह सात बजे से जिले के 990 मतदान केंद्रों के 1629 बूथों पर मतदान शुरू हो जाएगा। इसमें मतदाता अपने अधिकार का बटन दबाकर प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चुनाव में करीब 22 हजार युवा पहली बार मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में भागीदार बनेंगे। इसके अलावा 80 वर्ष से अधिक आयु के करीब 17500 बुजुर्ग मतदान कर सरकार बनाने में योगदान करेंगे। इसके अलावा जिले में 36 किन्नर मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनावी रण में उतरे योद्धाओं को परिणाम के लिए 18 दिन इंतजार करना पड़ेगा। 10 मार्च को मतगणना होगी।
विधानसभा क्षेत्र महिला मतदाता पुरुष मतदाता कुल मतदाता
कायमगंज 182041 210461 3,92,514
अमृतपुर 144457 170199 3,14,663
फर्रुखाबाद 171679 200863 3,72,555
भोजपुर 146543 173370 3,19,917
कुल मतदाता 644720 754893 13,99,649
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed