{"_id":"11bba792aa54a33b71d944690f1afaab","slug":"voters-to-be-gave-oath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता बनने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता बनने की दिलाई शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। मतदाता बनने और अनिवार्य वोटिंग की शपथ भी दिलाई गई।
शहर में पीडी कालेज से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई। इसमें कई स्कूलों के छात्र छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियाें ने भाग लिया। कलक्ट्रेट में डीएम एसके सिंह ने इन्हें मतदाता बनने की शपथ दिलाई। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह, सीडीओ एसएन शुक्ल, तहसीलदार आरपी चौधरी आदि मौजूद रहे। बद्री विशाल डिग्री कालेज में सेमीनार में मतदाता
जागरूकता अभियान पखवाड़ा के तहत हुईं निबंध, भाषण, स्लोगन और गीत प्रतियोगिता के विजेताआें को पुरस्कृत किया गया। यहां प्राचार्य डा. एके चतुर्वेदी, वीके मधु, डा. माधुरी दुबे, रंजना सिंह, डा. एमएच सिद्दीकी, डा. एके शुक्ला, डा. शोभरानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
कायमगंज में लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय में एसडीएम अजीत कुमार सिंह ने छात्रों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्राचार्य घनश्याम अग्निहोत्री ने छात्रों को मतदान की उपयोगिता की जानकारी दी। वहीं, विद्या मंदिर महाविद्यालय के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान प्राचार्य डा. वीके गुप्ता, डा. डीपी राय, डा. मनीषा सक्सेना, पीएस अवस्थी, आशीष तिवारी, अर्चना यादव, शिल्पी सिंह, अशोक पाठक, कुलदीप आर्य शामिल रहे।