फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   voters 51 752 have increased in five years

पांच साल में बढ़ गए 51752 मतदाता

Wed, 28 Dec 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 28 Dec 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
voters 51 752  have increased in five years
बिना नोटिस के नहीं हटेगा वोटर लिस्ट से नाम - फोटो : demo pic
आगामी विधान सभा चुनाव की मतदाता सूची फाइनल हो गई है। इस बार (2017) के विधानसभा चुनाव में 13 लाख 40 हजार 287 मतदाता चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। महिलाओं को मतदान का अधिकार दिलाए जाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए गए अभियान में इस बर महिला मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। पांच साल में जिले में 61752 वोट बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

जिले में चार विधान सभा क्षेत्रों की मतदाता सूची 1 जनवरी 2017 के हिसाब से बनी है। निर्वाचन आयोग के आदेश पर वोटर बनाने के लिए चलाए गए अभियान में महिलाओं को अधिक से अधिक शामिल किए जाने पर जोर दिया गया था। इस कारण महिला मतदाताओं की संख्या में अधिक इजाफा हुआ है। पांच साल पहले जिले में 1288535 मतदाता थे। इसमें पुरुष मतदाता 714886, महिला मतदाता 573585 और किन्नर 64 मतदाता सूची में शामिल थे। अभियान के दौरान महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदाता बनाए जाने पर जोर दिए जाने के कारण जहां 13733 पुरुष मतदाताओं की वृद्धि हुई है। वहीं महिला मतदाता 38011 बढ़ी है। छह किन्नर मतदाता भी सूची में बढ़े हैं। अभियान में डुप्लीकेट, डबल नाम व जो मतदाता बाहर चले गए और अब वह जिले में नहीं आते हैं। ऐसे मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed