फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   virodh,atikraman,abhiyaan,farrukhabad news,narebaji

चौक पर दुकान गिराई, व्यापारियों ने निकाला जुलूस

Sun, 12 Jun 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
virodh,atikraman,abhiyaan,farrukhabad news,narebaji
शहर के चौक पर जेसीबी से ध्वस्त की जा रही दुकान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन से मछरट्टा मार्ग की चौड़ाई 12.40 मीटर करने का विरोध जारी है। शनिवार को व्यापारियों ने जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी करते हुए बाजार बंद करा दी। पुलिस ने इस पर चेतावनी भी दी लेकिन व्यापारियों पर कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

शाम तक पूरा बर्तन बाजार बंद रहा। वहीं, सुबह सिटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में चौक में बनी तीन मंजिला दुकान को दो बुलडोजरों की मदद से गिरा दिया गया। इस दौरान पुलिस-पीएसी न बाजार के दोनों छोरों पर नाकेबंदी कर दी। भीड़ लगाए लोगों को लाठी पटककर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

मछरट्टा मार्ग की चौड़ाई को पहले नक्शे के हिसाब से 13 मीटर किया जाना था, लेकिन इससे व्यापारियों को ज्यादा नुकसान होता देख प्रशासन ने चौड़ाई को घटाकर 12.40 मीटर कर दिया। व्यापारी रोड को इससे भी कम चौड़ा करने की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि रोड 12.40 मीटर चौड़ी हुई तो कई प्रतिष्ठानों को बड़ा नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के चलते दोपहर करीब साढ़े 12 बजे युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, गोपाल सिंह कश्यप बर्तन बाजार के दुकानदारों के साथ सड़क पर आ गए। चौक होते हुए घुमना की ओर नारेबाजी करते हुए दुकानें बंद करा दीं।
व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी के प्रतिष्ठान पर बैठक करने लगे। इसी दौरान कोतवाल विनोद शुक्ला पुलिस व पीएसी के साथ पहुंच गए और अंकुर श्रीवास्तव को दुकानें बंद कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। देर शाम तक बर्तन बाजार बंद रहा।
इससे पहले, सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस बल, पीएसी और बुलडोजर के साथ चौक बाजार पहुंचीं। उन्होंने सभी मार्गों पर नाकेबंदी कर बिजली बंद करवा दी।
इसके बाद चौक पर अतिक्रमण की जद में आ चुकी राजेश रस्तोगी की तीन मंजिला दुकान पर दो बुलडोजर लगा कर दो घंटे में ध्वस्त करा दिया। इस दौरान पुलिस ने तमाशा देख लोगों को दो बार डंडा पटक कर खदेड़ा। अतिक्रमण हटने के बाद सभी अधिकारी चले गए।
प्रशासन को लगी कोर्ट से राहत लेने की भनक
अतिक्रमण हटाओ अभियान रविवार तक स्थगित था, मगर अचानक प्रशासन को भनक लगी कि दुकानदार कोर्ट से राहत लेने वाले हैं। लिहाजा बिना किसी देरी के सिटी मजिस्ट्रेट ने भारी पुलिस बल के साथ दो घंटे की कार्रवाई में दुकान ध्वस्त करवा दी।
समान कार्रवाई को करेंगे समर्थन
व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ चौक पर सिटी मजिस्ट्रेट से मिले। कहा कि पक्षपात नहीं होना चाहिए। ऐसा रास्ता निकालें, जिससे व्यापारियों का कम से कम नुकसान हो। रोड चौड़ा करने का कोई विरोध नहीं करता, मगर व्यापार चौपट न हो। लालगेट से टाउन हॉल रोड की चौड़ाई कम करने की मांग की।
लालगेट से टाउन हॉल तक 13 मीटर चौड़ा होगा मार्ग
सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने कहा कि लालगेट से टाउन हॉल तक का मार्ग 13 मीटर से कम नहीं किया जा सकता। यही शहर का मुख्य मार्ग हैै। सबसे अंत में इस मार्ग पर चिह्नांकन होगा। इसके बाद व्यापारियों को खुद अतिक्रमण तोड़ने का समय दिया जाएगा। मुख्यमार्ग चौड़ा होगा, तो व्यापार में इजाफा होगा।

अतिक्रमण खुद तोड़ने में जुटे लोग
चौक में जैसे ही प्रशासन की कार्रवाई शुरू हुई तो रेलवे रोड पर अतिक्रमण खुद तोड़ने में लोगों ने तेजी दिखाई। कुछ नेताओं की ओर से फैलाया गया भ्रम टूट गया। लोहाई रोड पर भी कई प्रतिष्ठान टूटने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed