फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Virgo favors bridesmaid and beatings, stone throwing, four injured

वर और कन्यापक्ष में मारपीट,पथराव, चार घायल

Thu, 14 Jul 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Thu, 14 Jul 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Virgo favors bridesmaid and beatings, stone throwing, four injured
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
गांव भरतपुर निवासी सर्वेश जाटव की पुत्री रिंकी की शादी संजू पुत्र चंद्रशेखर निवासी बेवर मैनपुरी के साथ तय हुई थी। बुधवार को संजू बारात लेकर आया। बैंडबाजे पर डांस के दौरान वधू पक्ष के नीशू का बारातियों से विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर बारातियों ने नीशू की पिटाई कर दी। उस दौरान दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामला निपटा दिया गया।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह भांवरे पड़ने के बाद बारातियों का टेंपो नीशू के घर के पास खड़ा था। वर पक्ष के लोग टेंपो लेने गए तो नीशू से उनका फिर विवाद होने लगा। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हो गया। इस घटना में वर पक्ष से अनूप निवासी बेवर, प्रदीप निवासी अलीदादपुर व वधू पक्ष से विश्राम निवासी भरतपुर, धर्मेंद्र सिंह निवासी किसीनगला जिला एटा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नीशू और संजय को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



पहले बारात लौटाई, समझौते के बाद पड़ी भांवरें
 थाना मऊदरवाजा के गांव बीसलपुर के मजरा नगला भूड़ के रहने वाले दफेदार की दो बेटियों की बारात मंगलवार रात आई थी। पहली बेटी ने शादी में बैंडबाजा न आने पर बारात लौटा दी। वहीं दूसरी बेटी की बारात मारपीट के चलते लौट गई थी। बाद में दूसरी बेटी को ब्याहने आए विपिन पुत्र बबलू निवासी फैजबाग थाना शमसाबाद के परिजनों और कन्या पक्ष के बीच बुधवार को वार्ता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बुधवार रात दफेदार की बेटी शालू और विपिन की भांवरें पड़ गईं। बहू बबलू के घर पहुंची तो महिलाओं ने उसकी अगवानी की। बबलू के घर में खुशी का माहौल हो गया। बबलू ने बताया कि गलत-फहमी में मारपीट हो गई थी। रिश्तेदारों के बीच में पड़ने पर समझौता हो गया। बहू घर में आने से खुशी का माहौल है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed