Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   villagers skirmish in front of the Additional Commissioner

अपर आयुक्त के सामने ग्रामीणों में झड़प

Fri, 06 Feb 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 06 Feb 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
villagers skirmish in front of the Additional Commissioner

लोहिया गंाव की समीक्षा करने आए अपर आयुक्त के सामने ही ग्रामीण नि:शुल्क बोरिंग की शिकायत होने पर आपस में भिड़ गए। तहसीलदार ने इन्हें शांत कराया।

विज्ञापन


नवाबगंज विकासखंड के लोहिया योजना में चयनित गांव जैसिंहपुर की समीक्षा के लिए अपर आयुक्त आत्माराम ने गुरु वार को दोपहर बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बैठक की। इस दौरान नि:शुल्क बोरिंग की जानकारी की गई।  पता चला कि गांव के नौ लोगों को नि:शुल्क बोेरिंग योजना के तहत सामान दिया गया है, पर ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक मात्र दो बोरिंग नाहर सिंह और अरविंद द्वारा कराई गई हैं।
विज्ञापन


बाकी लाभार्थियों के पास सामान रखा है। इन्होंने अभी तक बोरिंग नहीं कराई है। इसी पर ग्रामीण आपस में नोकझोंक करने लगे। इन्हें तहसीलदार ने शांत कराया।

अपर आयुक्त ने एसडीएम एके सिंह को मामले की जांच कर लाभार्थियों से रिकवरी करने के निर्देश दिए। गांव में बंजर व गांव सभा की 32 बीघा जमीन पर कब्जे की भी शिकायत की गई। इस पर उन्हाेंने एसडीएम को 15 दिन में जमीन क ो कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक विद्यालय में छात्रवृत्ति का वितरण नहीं कराया गया है। इस पर प्रधान राजीव कुमार ने बताया कि अभी तक छात्रवृत्ति का पैसा नहीं मिला है। अपर आयुक्त ने ग्रामीणों को स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले इस योजना का लाभ सिर्फ बीपीएल कार्ड धारकों को ही दिया जाता था। लेकिन अब हर वर्ग की महिलाएं स्वयं सहायता समूह शुरू कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत शासन से अनुदान दिया जाना बंद कर दिया गया है। इसके स्थान पर पांच प्रतिशत की ब्याज दर पर कर्ज दिया जाएगा। उन्होंने टीकाकरण और राशन वितरण की भी जानकारी ली।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed