फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villagers remained awake all night in fear of female leopard, forest department alert

Farrukhabad News: मादा तेंदुए की दहशत में रात भर जागे ग्रामीण, वन विभाग सतर्क

Thu, 12 Dec 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 12 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Villagers remained awake all night in fear of female leopard, forest department alert
मोहम्मदाबाद। जंगली जानवर के पग चिह्न मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम रात 12 बजे तक रुककर वापस लौट आई। ग्रामीणों ने आग जलाकर उजाला किया। डिब्बा, ढोल बजाकर शोर मचाया। रात में किसान खेतों में फसल की रखवाली करने नहीं गए। सुबह स्कूलों में भी बच्चों की उपस्थिति कम रही।
विज्ञापन

विकास खंड बढ़पुर के जसमई में विगत दिनों नर तेंदुआ पकड़ा गया था। दोबारा पग चिह्न मिलने से ग्रामीणों में दहशत हैं। विकास खंड क्षेत्र के गांव रामनगर कुडरिया में खेत में जंगली जानवर के पग चिह्न मिलने के बाद बीडीओ, इंस्पेक्टर और वन विभाग की टीम माैके पर गई थी। मौके पर पग चिह्नों की तस्वीरें लेकर जांच की गई।
विज्ञापन

बीडीओ व वन कर्मियों ने ग्रामीणों को अकेले खेत में न जाने तथा रात में सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया था। देर रात तक ग्रामीण घरों के बाहर आग जलाते रहे। गांव के अलावा आसपास क्षेत्र में भी किसान फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर नहीं गए। जरा सी आहट मिलने पर डिब्बा, ढोल आदि बजाकर शोर मचाया। ग्रामीण पंकज यादव, अजीत यादव ने बताया कि गांव में लोगों ने रात में आग जलाई। आहट होने पर डिब्बा आदि बजाकर शोर मचाया। सुबह भी लोग एकत्र होकर ही खेत की ओर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार वन विभाग की टीम रात 12 बजे ही गांव से वापस लौट आई। वन विभाग के उप संभागीय वानिकी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि जांच के दौरान खेत में मिले पग चिह्न कुत्ते के प्रतीत हो रहे हैं। एहतियात के तौर पर वन विभाग ने क्षेत्र में सुरक्षित रहने की मुनादी कराई है। विभाग की टीम ने ग्रामीण इलाके में रात भर गश्त कर जंगली जानवर को ढूंढने का प्रयास किया। ग्रामीण भयभीत हैं। कहा कि क्षेत्र में जंगली जानवर मिलने के कोई निशान नहीं मिले हैं।

-------------

स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति रही कम
जंगली जानवर की आहट से ग्रामीण भयभीत हैं। अधिकारियों ने बुधवार को स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रीति सिंह को स्कूल का गेट बंद कर शिक्षण कार्य करने के निर्देश दिए थे। वहीं ग्रामीणों से अपने बच्चों को अकेले स्कूल भेजने की बात कही थी। गुरुवार को शिक्षण कार्य के दौरान गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी मुख्य गेट बंद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को स्कूल भेजने में खतरा महसूस हो रहा था। इस कारण पढ़ने नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed