फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villagers protest against construction of toll plaza in Wahidpur

Farrukhabad News: वाहिदपुर में टोल प्लाजा बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Thu, 09 Nov 2023 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 09 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against construction of toll plaza in Wahidpur
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर वाहिदपुर में प्रस्तावित टोल प्लाजा निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया। उन्होंने पूर्व में चिह्नित गांव मुरहास कन्हैया में खाली भूमि पर टोल प्लाजा निर्माण कराने की मांग की। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन




गांव वाहिदपुर निवासी जनार्दन सिंह कुशवाहा, राजवीर सिंह, अरुण कुमार, नितिन, दिलीप सिंह, शंभू सिंह आदि कलक्ट्रेट पहुंचे।
उन्होंने प्रार्थनापत्र देकर जिलाधिकारी से शिकायत की कि उनके गांव में आबादी शून्य दिखाकर एनएचएआई के अधिकारियों ने टोल प्लाजा निर्माण स्वीकृत कर दिया है। जबकि, हाईवे के दोनों ओर बसे गांव में आबादी 3500 की है। जबकि इससे पहले एनएचएआई के अधिकारियों ने अधिकारियों ने पूर्व में हरियाली बाजार के पास हाईवे के दोनों ओर खाली पड़ी भूमि को टोल प्लाजा के लिए चिह्नित किया था। इस पर चार-पांच दिन निर्माण कार्य भी हुआ। स्थानीय धनाड्य लोगों के दबाव में टोल प्लाजा को वहां से हटाकर आबादी वाले गांव में स्वीकृत कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि अधिकारियों ने 14 जून 2019 को फर्रुखाबाद रोड पर 30 किमी के पास मुरहास कन्हैया का चयन किया था। यह भी टोल प्लाजा के लिए उपयुक्त भी है। ग्रामीणों ने उसी स्थान पर टोल प्लाजा का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed