फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villagers on Etawah-Bareilly highway blocking traffic performance

इटावा-बरेली हाइवे पर ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Wed, 05 Oct 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Wed, 05 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Villagers on Etawah-Bareilly highway blocking traffic performance
इटावा-बरेली हाइवे पर ग्रामीणों ने जाम लगाकर - फोटो : अमर उजाला
जैनापुर से खरगपुर गांव जाने वाले मार्ग का निर्माण न  होने के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को सुबह करीब 10 बजे इटावा-बरेली हाइवे पर जाम लगा कर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक जाम लगाने के कारण आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन


इसकी  जानकारी मिलने पर तहसीलदार शेखआलमगीर और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया।


जैनापुर से खरगपुर जाने वाला मार्ग जर्जर होने के कारण  ग्रामीणों को आने और जाने में दिक्कत होती है। इसको लेकर कुछ लोगों ने गांव के बाहर बगिया के पास आमरण अनशन किया। लेकिन सुनवाई न होने पर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


वह डबरी गांव के पास इटावा-बरेली मार्ग पर आए और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। इसकी जानकारी मिलने पर तहसीलदार शेख आलमगीर, सीओ देवेन्द्र कुमार, एसओ अमृतपुर मुकेश यादव और एसओ राजेपुर मोहिल लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार ने कहा कि वह डीएम से इस संबंध में बात करेंगे। जल्द सड़क का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीणों ने तहसीलदार को सड़क के अलावा अन्य समस्याओं का निराकरण कराए जाने के लिए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed