{"_id":"1ce167d2b786f3571bff275591abc36b","slug":"villagers-of-performing-on-the-street-protesting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन कर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन कर की नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। ब्लाक क्षेत्र के चार गांवों की बिजली 63 केवीए ट्रांसफार्मर फुंकने से 15 दिन से गुल है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर और जर्जर लाइनों को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
कमालगंज विद्युत उपकेंद्र के खुदागंज फीडर से अखमेलपुर, रायपुर, माझगांव और गढ़िया में बिजली सप्लाई होती है। यहां 63 केवीए का ट्रांसफार्मर 15 दिन पूर्व हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने के कारण फुंक गया था। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी के बावजूद ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को गांव के बाहर सड़क किनारे तिराहे पर बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर ओवर लोड होने के कारण फुंक गया है। गांव के लोगों ने 63 के स्थान पर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की थी। इस पर सुनवाई नहीं हुई। गांव में तीस साल पूर्व बिजली की लाइन खींची गई थी। यह जर्जर हो चुकी है। इसे बदलने की मांग की विभागीय अधिकारियों ने अनसुनी कर दी। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान अवनीश, रामवीर, लालू शर्मा, रामरूप, मोहित कुमार, अनिल कुमार, संदीप कुमार, जीतू, रामपाल सिंह, गौरव सिंह, संतोष कुमार, प्रवीन कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। अवर अभियंता विजय कुमार यादव का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंकने की ग्रामीणों ने कोई जानकारी नहीं दी है। इसकी जानकारी की जाएगी। अगर ट्रांसफार्मर फुंका है तो उसे बदलवा दिया जाएगा।