फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villager's neck half-severed with a knife during a land dispute.

Farrukhabad News: जमीन के विवाद में छुरी से वार कर ग्रामीण की आधी गर्दन काटी

Sun, 21 Jun 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Villager's neck half-severed with a knife during a land dispute.
फोटो-32 लोहिया अस्पताल में परिजनों से जानकारी लेते कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल कुमार। संवाद - फोटो : सांकेतिक
फर्रुखाबाद। राजेपुर थाने के गांव सीढ़े चकरपुर में जमीन के रंजिश में परिवार के ही कुछ लोगों ने ग्रामीण पर छुरी से हमला कर दिया। उसकी आधी गर्दन कट गई। परिजन पहले सीएचसी राजेपुर व बाद में लोहिया अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव के कालीचरन जाटव का परिवार के लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। आपस में आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार रात परिवार के लोगों से कहासुनी होने लगी। कालीचरन का पुत्र रामू जाटव (25) घर से बाहर आ गया। हाथ में बड़ी छुरी लिए आरोपियों ने उसकी गर्दन पर हमला बोल दिया। एक ही हमले में रामू की आधी गर्दन कट गई। वह जमीन पर गिर गया। उसका भाई राजेश और परिजन मौके पर पहुंचे। रामू को राजेपुर सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने इलाज किया, मगर उसका खून बहना बंद नहीं हुआ। वहां से देर रात लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया। भाई राजेश ने बताया कि आरोपियों से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी के चलते उन्होंने हमला बोला। राजेपुर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed