{"_id":"a447a90e609bb1b6e1f2200f863b0cbb","slug":"villagers-did-furore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोताबहादुरपुर के ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोताबहादुरपुर के ग्रामीणों ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सुनारजादी की हत्या में प्रधान पति के पुलिस को आरोपियों के नाम बताए जाने की आशंका पर गांव के लोगों ने सोमवार की देर शाम प्रधान के खिलाफ हंगामा किया। यहां से यह शहर कोतवाली में प्रधान पति की शिकायत करने पहुंचे।
विज्ञापन
सोताबहादुरपुर की वृद्धा सुनारजादी की हत्या में गांव के ही सात लोगों के नाम पुलिस को बताए गए हैं। इनके पकड़े जाने के डर से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। गांव के लोगों को आशंका है कि प्रधान पति जमील ने पुलिस को गांव के लोगों के नाम बताए हैं। इससे खफा लोगों ने प्रधान के खिलाफ गांव में हंगामा किया। इसके बाद यह मामले की हकीकत बताने कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कोतवाल रूम सिंह को बताया कि बताए गए नाम गलत हैं। इस पर कोतवाल ने ग्रामीणों को बताया कि वह किसी के बताए गए नामों पर जांच नहीं कर रहे है। वारदात का सही खुलासा किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
वृद्धा की हत्या में एक और पकड़ा गया
फर्रुखाबाद। वृद्धा की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक और आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस मंगलवार को इस हत्याकांड के खुलासे का दावा कर रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने पकड़े गए लोगों से महिला के जेवर भी बरामद किए हैं।
शहर कोतवाली के गांव सोताबहादुरपुर निवासी वृद्धा सुनारजादी पत्नी याकूब की 10 जनवरी की शाम गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। यह सुनारजादी से जेवर लूट ले गए थे। मृतका के बेटे महफूज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में घटनास्थल पर मिले मोबाइल के आधार पर दो लोगों को 13 जनवरी को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पुलिस ने रविवार की रात एक और युवक को उठाया है। शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार को घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।