{"_id":"66e89103490c5ba4d000c024","slug":"villagers-caught-a-thief-two-accomplices-ran-away-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-115607-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ग्रामीणों ने दबोचा एक चोर, दो साथी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ग्रामीणों ने दबोचा एक चोर, दो साथी भागे
विज्ञापन
शमसाबाद। मोबाइल चोरी कर भाग रहे चाेर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके दो साथी वहां से भाग गए।
थाना क्षेत्र के गांव रमापुर जसू निवासी कृष्णपाल राजपूत का घर गांव के बाहर खेत में बना है। रविवार रात कृष्णपाल व परिवार के लोग सो रहे थे। देर रात चोर मकान के पीछे की दीवार से छत पर आए। जीने से नीचे आ रहे थे। एक चोर ने कृष्णपाल की चारपाई पर रखा मोबाइल उठाया, तभी परिजन जाग गए।
परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया। उसके दो साथी वहां से भाग गए। सूचना पर रात लगभग एक बजे पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। धान के खेत से चोर की बाइक व बैग में रखी सरिया व रिंच बरामद कर ली। पुलिस उसको थाने ले आई।
वहीं, पड़ोस के गांव ललौर निवासी किसान फूल सिंह के नलकूप में नकब लगाकर घुसे चोर 3500 रुपये व मोबाइल चोरी कर ले गए। एसओ अमित गंगवार ने बताया कि चोरी करते एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पूछताछ कर उसके साथियों का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)