फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villager who reported a burglary at his home detained; jewelry recovered.

Farrukhabad News: घर में चोरी होने की सूचना देने वाले ग्रामीण को बैठाया, जेवरात मिले

Sat, 22 Aug 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villager who reported a burglary at his home detained; jewelry recovered.
जहानगंज। गांव महरूपुर में दिनदहाड़े घर के ताले तोड़कर करीब 35 लाख रुपये के जेवरात व नकदी पार करने की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने चोरी की जानकारी देने वाले गृहस्वामी को ही थाने में बैठा लिया। उसने खुद ही बक्से व अलमारी से जेवर निकालकर छिपा दिया था। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर खार निवासी प्रदीप शुक्रवार सुबह फर्रुखाबाद गए थे। पत्नी रश्मि व दो बच्चे अपने मायके गई थी। घर में ताला लगा था। दोपहर करीब 1:30 बजे वापस घर पहुंचने के बाद पुलिस को ताला तोड़कर चोरी किए जाने की सूचना पुलिस को दे दी। जहानगंज के एसआई बृजेश यादव ने मौके पर छानबीन की। प्रदीप ने बताया कि अलमारी से चार सोने के कंगन, एक सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, कुंडल, एक मंगलसूत्र, बीस हजार रुपये चोरी होने की जानकारी दी। पुलिस ने प्रदीप से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि पत्नी से विवाद के चलते उसने चोरी होने नाटक किया था। उसने अलमारी व बक्से तोड़कर जेवर छिपाकर रख दिए थे। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed