फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villager shot at wedding ceremony, case filed

Farrukhabad News: शादी समारोह में ग्रामीण को गोली मारी, मुकदमा दर्ज

Tue, 23 May 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Villager shot at wedding ceremony, case filed
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव बेला सराय गजा में एक शादी समारोह में ग्रामीण को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना से समारोह में खलबली मच गई। भाई ने गांव के ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव बेला सराय गजा निवासी कन्हैयालाल की पुत्री की रविवार को बरात आने वाली थी। इसकी तैयारियां चल रही थीं। घर के सामने लगे टेंट में डीजे बज रहा था। इस दौरान वहां पहुंचे गांव के शिवशरन (46) अचानक गोली लगने से घायल हो गए। इससे समारोह में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से भी उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर घायल शिवसरन के भाई महाराम सिंह ने गांव के ही कन्हैयालाल के बड़े भाई राजाराम के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि आरोपी ने तमंचे से उनके भाई शिवसरन पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। इससे भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी राजाराम को तमंचा, कारतूस व खोखा सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed