फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villager hanged himself in house trouble

Farrukhabad News: गृह क्लेश में ग्रामीण ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 13 Mar 2023 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Villager hanged himself in house trouble
राजेपुर। गृह क्लेश में ग्रामीण ने फंदा लगाकर जान दे दी। उस दौरान पत्नी दवा लेने गई थी और घर पर कोई नहीं था। भाई की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांचपड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी संतोष उर्फ ढप्पू(45) खेती करता था। रविवार को पत्नी अनीता से कहासुनी हो गई थी। पत्नी अनीता जमापुर दवा लेने के लिए चली गई। बच्चे होली मिलने के लिए गांव में गए हुए थे। संतोष ने कमरे के कुंडे में अंगौछे से फंदा लगाया और उसमें लटक गया। लगभग तीन बजे अनीता घर वापस आई तो पति संतोष को फंदे पर लटका हुआ पाया। अनीता के शोर मचाने पर परिवार व आसपास के लोग आ गए। भाई शिवकुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और संतोष के आत्महत्या के कारण के बारे में जानकारी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संतोष के तीन पुत्री लक्ष्मी, शशि, सरिता, पुत्र दिव्यांशू, शिवा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed