फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   village were not beneficiaries installments

लोहिया गांव में लाभार्थियों को नहीं मिलीं आवासों की किस्तें

Tue, 22 Nov 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 22 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
village were not beneficiaries installments
transfarmer, jhansi hindi news - फोटो : demo
 अधिकारियों की अनदेखी के चलते लोहिया गांव गंगाइच बदहाली की कगार पर है। दो साल पहले खिंची बिजली की लाइनें, आधी अधूरी पड़ी है। वहीं लोहिया और इंदिरा आवास के लाभार्थियों को अभी तक पूरा पैसा मुहैया नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन



विकास खंड का गांव गंगाइच सपा विधायक की सिफारिश पर लोहिया गांव घोषित किया गया था। गंगाइच निवासी रूबी पत्नी आसिक अली, अकीला बेगम पत्नी बकरूददीन को शासन की तरफ से लोहिया आवास मुहैया कराए गए। डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए एक धेला भी नहीं मिला है।
विज्ञापन


वहीं गांव के अफरोज बेगम पत्नी हफीजुल्ला, नबैसा पत्नी टिल्लन, अफजमा बेगम पत्नी वाहिद अहमद, नूरी पत्नी अब्बास का कहना है कि आवास बनाने के लिए पहली किस्त मिल गई थी। डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी दूसरी किस्त नही मिली है। निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। वहीं बिजली विभाग ने गांव में पोल खिंचवाए, ट्रांसफार्मर लगवाए और लाइन खिंचवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्ष बीत जाने के बाद भी खिंची हुई लाइन पेड़ो पर लटक रही है।खंड विकास अधिकारी शिवप्रकाश ने बताया कि लोहिया आवास और इंदिरा आवास के लाभार्थियों की किस्तें बैंक में भेज दी गई हैं। यदि किसी की किस्तें नहीं आई है तो इसका मतलब उसका चयन ही नही हुआ है।


बिजली विभाग के जेई विजय पाल यादव ने बताया कि जहां केबल पेड़ पर लटकी हैं। वहां कोई बस्ती नही है। ग्राम प्रधान शकील खां के घर के पास लगा ट्रांसफार्मर जल गया था। इसका इस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। जल्द ही व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed