फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Village surrounded by water, across Ramganga warning point

Farrukhabad News: रामगंगा चेतावनी बिंदु के पार, पानी से घिरे गांव

Sat, 13 Jul 2024 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Village surrounded by water, across Ramganga warning point
अमृतपुर। रामगंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु (136.60 मीटर) से पार होकर 10 सेमी ऊपर 136.70 मीटर पर पहुंच गया है। इससे रामगंगा के किनारे बसे आधा दर्जन गांव के पास पानी पहुंच गया है। वहीं, गंगा के जलस्तर में 50 सेमी की कमी आई है।
विज्ञापन




नरौरा बांध से गंगा में कम पानी छोड़े जाने से जलस्तर में काफी गिरावट आई है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 50 सेमी कम होने से 135.95 से घटकर 135.45 मीटर पर आ गया है। नरौरा बांध से 33320 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा का जलस्तर कम होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। रामगंगा का जलस्तर 136.20 मीटर से 50 सेमी बढ़कर 136.70 मीटर पर पहुंच गया है। जो चेतवानी बिंदु 136.60 मीटर से 10 सेमी ऊपर है।
विज्ञापन

खो, हरेली रामनगर बैराज से 4937 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव कोलासोता, बेचेपट्टी, हीरानगर, गुड़ेरा, भावन, गुलरिया, खाखिन, बजीरपुर, महोलिया, खरगपुर, राई आदि गांव के पास पानी पहुंच गया है। खेतों में पानी भरने से ग्रामीणों को जानवरों के लिए चारे की समस्या हो गई है। पानी में घुसकर चारा लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तैराक पीएसी तैनात

गंगा व रामगंगा में पानी आने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसके चलते एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर तैराक पीएसी की मांग की थी। इस पर कानपुर से 37 बटालियन तैराक पीएसी एक पैंटून ने तहसील में डेरा डाल दिया है। सूबेदार वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बाढ़ क्षेत्र में फंसे लोगों को बचाने का काम किया किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed