फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   village,bijli,falt

केबल बाक्स जलने से 40 गांव की बिजली गुल

Sat, 19 Mar 2022 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
village,bijli,falt
फर्रुखाबाद। रेलवे क्रासिंग के पास अंडरग्राउंड एचटी लाइन में फाल्ट के बाद वहां लगा केबल बॉक्स जल गया। इससे कंपिल और सिवारा विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई। कंपिल कस्बा समेत 250 गांवों की बिजली गुल हो गई। मरम्मत का काम देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड कायमगंज क्षेत्र के उपकेंद्र कंपिल और सिवारा को 33 केवी की एक ही लाइन से बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार सुबह छह बजे नरैनामऊ रेलवे क्रासिंग के पास अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट हो गया और वहां लगा केबल बॉक्स जलने लगा। इससे दोनों विद्युत उपकेंद्रों से आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन

कंपिल कस्बा के साथ 250 गांवों की बिजली गुल हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर एक्सईएन राहुल बाबू कटियार ने जेई व कर्मचारियों की टीम मौके पर भेजी। स्टोर में 33 केवी का केबल बॉक्स न होने पर विभागीय अधिकारियों ने किसी प्रकार उसका इंतजाम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केबल बॉक्स बदलने के बाद आपूर्ति चालू की गई तो बिजली उपकेंद्रों तक नहीं पहुंची। तब रेलवे क्रासिंग के पास अंडरग्राउंड 33 केवी केबल को चेक किया गया। केबल कुछ जगह खराब मिला। इसको ठीक करने का काम देर शाम तक चलता रहा।

इससे सुबह छह बजे से देर शाम तक दोनों विद्युत उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति ठप रही। एक्सईएन राहुल बाबू कटियार ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल को ठीक कराने का काम चल रहा है। इसके ठीक होते ही बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed