फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vigo could not administer the medicine to a cancer patient in an emergency.

Farrukhabad News: इमरजेंसी में कैंसर पीड़िता को नहीं लगा पाए वीगो

Thu, 09 Oct 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 09 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Vigo could not administer the medicine to a cancer patient in an emergency.
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में ब्लड चढ़वाने पहुंची कैंसर पीड़िता को प्रशिक्षु पांच बार के प्रयास में भी वीगो नहीं लगा सके। इस दौरान दर्द से परेशान कैंसर पीड़िता कराहती रही।
विज्ञापन

काफी देर आराम करने के बाद ड्यूटी फार्मासिस्ट वीगो डालने में सफल हुए। मऊदरवाजा थाने के गांव नेकपुर खुर्द निवासी ईश्वर दयाल की पत्नी संतोष कुमारी (50) कई साल से कैंसर पीड़ित हैं। ऑपरेशन के बाद आगरा, जयपुर और कानपुर में इलाज करवा चुके हैं। उनका तेजी से ब्लड कम हो रहा है। कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को संतोष कुमारी को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां प्रशिक्षु छात्रों ने पांच बार के प्रयास में भी उन्हें वीगो नहीं लगा सके। इस दौरान महिला दर्द से चीखती रही। आखिरकार ड्यूटी फार्मासिस्ट जावेद खान वीगो डालने में सफल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अधिक इंजेक्शन और वीगो लगने की वजह से नसें दब गई हैं, इसीलिए प्रशिक्षुओं को दिक्कत हुई। उन्होंने बताया कि बाद में महिला को ब्लड चढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed