{"_id":"656b758c52baa792ee08e92b","slug":"video-of-accountant-taking-bribe-goes-viral-suspended-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-5787-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, निलंबित
Sat, 02 Dec 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज। तहसील के एक लेखपाल का रिश्वत के रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हो गया। एसडीएम यदुवंश कुमार ने लेखपाल को निलंबित कर जांच शुरू करा दी है।
कायमगंज तहसील में तैनात लेखपाल सत्य सिंह के पास आरके बाबू का चार्ज है। उनकी टेबल के सामने एक व्यक्ति अपने पर्स से रुपये निकालकर गिनता है। उसके बाद उन्हें थमा देता है। (संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।) मामला एसडीएम यदुवंश कुमार के संज्ञान में आया तो उन्होंने लेखपाल को निलंबित कर दिया। नायब तहसीलदार श्रजन कुमार को जांच करने के निर्देश दिए। एसडीएम यदुवंश कुमार ने बताया वीडियो देखने के बाद संबंधित लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। उसकी जांच की जा रही है।