फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   vFire started due to spark of stove, three huts reduced to ashes

Farrukhabad News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, तीन झोपड़ियां राख

Tue, 17 Oct 2023 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
vFire started due to spark of stove, three huts reduced to ashes
अमृतपुर। चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से तीन झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग में तीनों परिवारों की पूरी गृहस्थी राख में तब्दील हो गई। ढाई लाख का नुकसान हुआ है। तीनों परिवार दाने दोने को मोहताज हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव करनपुर घाट निवासी राजवीर की पत्नी ने सोमवार को चूल्हे पर खाना बनाया। उसके बाद राख को सुलगता हुआ छोड़ दिया था। दोपहर में तेज हवा चल रही थी। चूल्हे से निकली चिंगारी से राजवीर की झोपड़ी में आग लग गई। आग ने पड़ोसी देवकी नंदन व छविराम की झोपड़ी भी चपेट में आ गई। आग ने कुछ देर में ही उग्र रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची दमकल ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया। लेकिन तक तक सब कुछ खाक हो चुका था। राजवीर का घरेलू सामान, कपड़े, जेवर नगदी, देवकी नंदन का बीस क्विंटल गेहूं, पांच क्विंटल सरसों, कपड़े व घरेलू सामान सहित नकदी भी जलकर राख हो गई। छविराम के घर में भी कुछ नहीं बचा था। तहसीलदार करमवीर सिंह ने मौके पर जाकर आग से हुए नुकसान का आकलन किया। तीनों परिवारों का ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed