{"_id":"5ff34fce8ebc3e3e77198f90","slug":"verification-of-arms-license-will-be-done-till-15-farrukhabad-news-knp60399272","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन अब 15 जनवरी तक होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन अब 15 जनवरी तक होगा
विज्ञापन
पुलिस लाइन में असलहों का सत्यापन करती टीम।
- फोटो : FARRUKHABAD
शस्त्र लाइसेंस का सत्यापन अब 15 तक होगा
फर्रुखाबाद। शस्त्र लाइसेंस का भौतिक सत्यापन अब 15 जनवरी तक होगा। एसपी ने सभी थानेदारों को अपने क्षेत्रों के शस्त्र धारकों को पुलिस लाइन भेजने की जिम्मेदारी देकर आदेश जारी कर दिया है। तीस प्रतिशत लाइसेंसी असलहों का सत्यापन बाकी है।
हाईकोर्ट के आदेश पर शासन ने दिसंबर में थानेवार रोस्टर जारी कर लाइसेंसी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करने के आदेश दिए हैं। पूरे माह सत्यापन के बाद भी तीस प्रतिशत लाइसेंसी असलहों का सत्यापन शेष रह गया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने समीक्षा के बाद थानेदारों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के शस्त्र धारकों के घरों में सिपाही भेजकर उनको पुलिस लाइन में असलहा, लाइसेंस की किताब व शपथ पत्र के साथ बुलवाएं।
उन्होंने लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। एसपी के आदेश के बाद पुलिस कर्मी भौतिक सत्यापन न कराने वाले लाइसेंस धारकों के घर जाकर कुंडी बजाने लगे हैं। लाइसेंस धारकों को सत्यापन न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
इन थानों के लिए तय की गई तारीखें
3 जनवरी को शहर कोतवाली, 4 जनवरी को फतेहगढ़ कोतवाली, 5 जनवरी को थाना मऊदरवाजा, 6 जनवरी को कोतवाली मोहम्मदाबाद, 7 जनवरी को थाना जहानगंज, 8 जनवरी को कमालगंज, 9 जनवरी को थाना नवाबगंज, 10 जनवरी को थाना मेरापुर, 11 जनवरी को थाना अमृतपुर, 12 जनवरी को थाना राजेपुर, 13 जनवरी को कोतवाली कायमगंज, 14 जनवरी को थाना शमसाबाद, 15 जनवरी को थाना कंपिल क्षेत्र के रहने वाले शस्त्र लाइसेंस धारक पुलिस लाइन पहुंचकर अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करा सकते हैं।