फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vehicles were stuck in traffic jam on Panchal Ghat bridge for three hours

Farrukhabad News: पांचाल घाट पुल पर जाम में तीन घंटे फंसे रहे वाहन

Fri, 09 May 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 09 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Vehicles were stuck in traffic jam on Panchal Ghat bridge for three hours
पांचाल घाट पुल पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : पांचाल घाट पुल पर लगे जाम में फंसे वाहन।
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांचाल घाट पुल पर जाम लगना आम हो गया है। शुक्रवार सुबह से तीन घंटे जाम लगा। चौकी पुलिस की हर कोशिश नाकाम रही। वाहन रेंग-रेंग कर चलते दिखे। चटख धूप में दोपहिया व अन्य वाहनों में फंसे लोगों को खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

पांचाल घाट पुल पर जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। राजमार्ग पर बड़े वाहनों की संख्या में तेजी से इटावा हो रहा है। इसके अलावा छोटे वाहन और भूसा लदे ओवरलोड वाहनों की भी अधिकता से दिक्कतें आ रही हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अचानक बीच पुल पर दोनों तरफ से बड़े वाहनों के आने से जाम लग गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक चौकी पुलिस का कोई भी कर्मी जाम खुलवाने नहीं पहुंचा। लिहाजा वाहन बुरी तरह फंस गए। हालात ऐसे हुए कि चाचूपुर से दीनदयाल बाग तक वाहन खड़े हो गए। 12 बजे पहुंचे सिपाहियों ने करीब एक घंटा मशक्कत के बाद रेंग-रेंग कर वाहनों को निकाला। तब कहीं लोगों को राहत मिली। दूरदराज जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि जाम की उन्हें सूचना नहीं मिली थी। वहां तैनात कर्मी वाहनों को तुरंत निकलवा देते हैं। तीन घंटे जाम लगने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed