फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vehicles are running on the streets without masks

जिले में बिना मास्क के लोग सड़कों पर वाहनों से भर रहे फार्राटा

Sun, 07 Jun 2020 09:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Vehicles are running on the streets without masks
बिना मास्क के जाता बाइक सवार। - फोटो : FARRUKHABAD
बिना मास्क के लोग सड़कों पर दौड़ा रहे वाहन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले में लोग बेखौफ होकर बिना मास्क के न सिर्फ घरों से निकल रहे हैं बल्कि वाहन भी चला रहे हैं। आईजी ने ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निदेश दिए हैं। उन्होंने मास्क न पहनने पर स्वयं का चलान कटवाकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश भी की है।
शनिवार को कानपुर के बाजार का निरीक्षण करने गए आईजी जोन मोहित अग्रवाल बर्रा थाना क्षेत्र में पहुंचे। वे वाहन से उतरकर खड़े हो गए और उनको मास्क पहनने का ध्यान नहीं रहा। इस पर उन्होंने दरोगा को बुलाकर अपना चालान कटवाया और अपना पता जिला लखनऊ गोमतीनगर लिखवाया।
विज्ञापन

जुर्माना जमा करने के बाद आईजी ने सभी जिलों के एसपी को संदेश दिया कि वह भी अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर बिना मास्क पहने सड़कों पर घूमने व वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। इससे लोग मास्क पहनकर ही बाहर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में लोग घरों से बिना मास्क के सड़कों पर निकलकर अपने वाहनों से फर्राटा भर रहे हैं। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि बिना मास्क वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed