{"_id":"64b2e42c7904025a0606cb7c","slug":"vegetables-become-cheaper-as-soon-as-the-sun-blooms-tomatoes-fall-by-rs-80-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-707-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: धूप खिलते ही सब्जी सस्ती, टमाटर 80 रुपए गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: धूप खिलते ही सब्जी सस्ती, टमाटर 80 रुपए गिरा
विज्ञापन
कमालगंज। लगातार बारिश के बाद शनिवार को धूप खिली। सब्जियों के भाव में नरमी आ गई। टमाटर का भाव 80 रुपए किलो कम हो गया। तुरैया व भिंडी के भाव भी नरम हुए।
कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में सब्जी मंडी में सब्जियों के भाव नरम देख फुटकर विक्रेता व अन्य लोगों ने राहत महसूस की। जहां शुक्रवार को टमाटर 180 रुपए किलो बिका था। माल कम होने के से बाद में आए लोग खाली हाथ लौट गए थे। वहीं शनिवार को टमाटर की 25 किलो की क्रेट 2500 रुपए की बिकी। इससे कस्बे की फुटकर मंडी में टमाटर 200 से घटकर 130 रुपए बिका। थोक मंडी में तुरैया 50 रुपए से घटकर 15 रुपए, भिंडी 35 से 15 रुपए किलो रह गई। मूली 20, लौका 18, घुइया 30, मिर्च 100 रुपए किलो बिकी। फुटकर मंडी में भी भाव गिरने से सब्जियों की मंहगाई से बुरी तरह जूझ रहे लोगों ने राहत सांस ली।
आफत में राहत की किरण, धान की रोपाई की रही धूम
25 दिनों से बारिश के चलते आफत में फंसे किसानों को कुछ राहत की किरण दिखी। शुक्रवार तड़के जो जबरदस्त बारिश हुई, उसमें खेतों में पानी भर गया। शनिवार को खिली धूप में धान की बेड़ की रोपाई का उत्सव मनाया गया। किसानों ने परिजनों व अन्य के साथ धान की रोपाई की। रजीपुर, खुदागंज, जहानगंज, ताजपुर क्षेत्र में भी रोपाई की गई।