फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vegetable seller unconscious due to beating of Qadrigate post

कादरीगेट चौकी इंचार्ज की पिटाई से सब्जी विक्रेता हुआ बेहोश

Sun, 24 May 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Vegetable seller unconscious due to beating of Qadrigate post
जीप में घायल को लिटाते पुलिस कर्मी व अन्य। - फोटो : FARRUKHABAD
कादरीगेट चौकी इंचार्ज की पिटाई से सब्जी विक्रेता बेहोश
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गरीबी का दंश झेल रहे सब्जी विक्रेता को रविवार शाम कादरीगेट चौकी इंचार्ज ने लाठियों से जमकर पीट दिया। इससे वह बेहोश हो गया। चौकी इंचार्ज की पिटाई से आसपास के फुटपाथी व ठेली दुकानदारों ने एकत्र होकर जाम लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कर दिया। पुलिस ने सब्जी विक्रेता को लोहिया अस्पताल पहुंचा दिया।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव कमालउद्दीनपुर निवासी लटूरी व उसका भाई पेशकार रोजगार न होने पर गांव छोड़कर लालसराय पानी की टंकी के पास आकर रहने लगे। दोनों भाई सब्जी बेचकर गुजर बसर कर रहे हैं। रविवार शाम को लटूरी प्याज बेचने के लिए ठेली लेकर सड़क पर ही पहुंचा। तभी कादरीगेट चौकी इंचार्ज हरिओम प्रकाश त्रिपाठी उधर से गुजरे।
विज्ञापन

वह शाम होने पर दुकानें बद करवा रहे थे। लटूरी को सब्जी बेचता देखकर उन्होंने डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे लटूरी बेहोश होकर गिर पड़ा। इस पर चौकी इंचार्ज मौके से निकल गए। आसपास के लोगों ने पुलिस की बर्बरता पर सड़क के बीच में कई ठेली खड़ी करवाकर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली से फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कर लटूरी को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। कादरीगेट चौकी इंचार्ज हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर लोगों की भीड़ लगी थी।

सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए सब्जी दुकानदारों को खदेड़ दिया था। इसी दौरान लटूरी भागा और उसका पैर नाली में चला गया। तभी वह गिरकर घायल हो गया। कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed