फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vatsala leads from first round, behind Ekta in final

Farrukhabad News: वत्सला ने पहले राउंड से बनाई बढ़त, अंतिम में एकता से पीछे

Mon, 15 May 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 15 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Vatsala leads from first round, behind Ekta in final
फर्रुखाबाद। नगर पालिका फर्रुखाबाद से अध्यक्ष पद पर जीतीं बसपा से वत्सला अग्रवाल ने पहले राउंड से ही बढ़त बनाई। अंतिम राउंड में सपा प्रत्याशी को अधिक मत मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी शुरू से लेकर अंतिम राउंड तक तीसरा स्थान पर ही रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका फर्रुखाबाद से अध्यक्ष पद पर 11 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां बसपा से निवर्तमान अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, सपा से पूर्व विधायक विजय सिंह की पुत्रवधू एकता व भाजपा से जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की मां सुषमा गुप्ता मैदान में थीं। इससे शुरू से ही इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जाता रहा। अंतिम दौर में मुकाबला इतना कांटे का हो गया कि यह कहना मुश्किल था, कि किसका कुर्सी पर कब्जा होगा और कौन हारकर पवेलियन लौटेगा। शनिवार को मतगणना शुरू हुई तो बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल ने 221 वोटों से बढ़त बनानी शुरू की। सपा दूसरे नंबर पर व भाजपा तीसरे स्थान पर रही। लगातार पांच राउंड की मतगणना में बसपा प्रत्याशी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं सपा और भाजपा का स्थान भी नहीं बदला।
विज्ञापन

अंतिम व छठे राउंड की मतगणना में सपा प्रत्याशी एकता ने 284 मतों से बढ़त बनाई। तब तक बसपा प्रत्याशी जीत के लक्ष्य पर पहुंच चुकी थीं। बसपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी को 2892 मतों से पराजित कर दिया। जबकि तीसरे नंबर पर रहीं भाजपा प्रत्याशी सुषमा गुप्ता से उन्हें 4516 मत अधिक मिले। डाक मतपत्रों में वत्सला को 66, एकता को 27 व सुषमा को 23 मत हासिल हुए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को सभी राउंड में कुल 1105 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। इसमें उन्हें एक डाक मतपत्र भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed