फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Various sports captains sworn

विभिन्न खेलकूद कप्तानों ने ली शपथ

Sat, 12 Dec 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद। Updated Sat, 12 Dec 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Various sports captains sworn
केंद्रीय विद्यालय आरसीसी फतेहगढ़ में वार्षिक खेलकूद दिवस समारोह में विभिन्न खेलकूद कप्तानों ने शपथ ली। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमा बांध दिया।
विज्ञापन


 
शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय आरआरसी फतेहगढ़ में 53वें वार्षिक खेलकूद दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल मंदीप राठौर और विशिष्ट अतिथि ज्योति राठौर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर  किया।
विज्ञापन



प्राचार्य आरसी पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पथ संचलन किया।

 
शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न खेलकूद के कप्तानों ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमा बांध दिया। फिल्मी व देशभक्ति गीतों पर बच्चे जमकर थिरके। कार्यक्रम समापन अवसर पर शानदार आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेलकूद में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र योगेश मेहता, अनुष्का, पवन, आयुष और उपेंद्र को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी महेंद्र मिश्र और मिस लाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुजाता पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed