{"_id":"002d2d444a54c9080f9215654782a279","slug":"vanroj-hitting-bike-rider-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनरोज से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनरोज से टकराकर बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद। बाइक से शहर आते समय वनरोज से टकरा जाने पर दो युवक घायल हो गए। घटना के एक घंटा बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया। यहां पर एक को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
जिला एटा थाना राजा का रामपुर निवासी शालू पुत्र देवानंद की कसबा अलीगंज में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। मंगलवार की दोपहर शालू अपने दोस्त मोहित (27) के साथ बाइक से फर्रुखाबाद दुकान का सामान लेने के लिए आ रहे थे। शालू और मोहित दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। दोपहर 12.10 बजे जब यह लोग गांव परमनगर-गंगलऊ के बीच से गुजर रहे थे। उसी समय सड़क पर आए वनरोज से इनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में देवानंद और शालू घायल हो गए। उधर से निकल रहे लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना के एक घंटा बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को लोहिया अस्पताल ले गई। थाना पुलिस डेढ़ बजे पहुंची। तब तक घायल यहां से जा चुके थे। अस्पताल पहुंचने पर मोहित को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मचारियों ने शव को शव गृह में रखवा दिया है। घटनास्थल से अस्पताल की दूरी 10 किलोमीटर है, जबकि थाने की दूरी 15 किलोमीटर है।
विज्ञापन